कोच्चि में अदाणी लॉजिस्टिक पार्क की नींव, 1500 से अधिक लोगों को रोजगार

70 एकड़ में 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश, इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट' का हिस्सा
Adanee
कार्यक्रम का उद्दघाटन करते केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन व अन्य।
Published on

कोच्चि : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कलामस्सेरी में अदाणी समूह के लॉजिस्टिक पार्क की आधारशिला (नींव) रखी। यह परियोजना राज्य सरकार के 'इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट' का हिस्सा है और इसे 70 एकड़ में 600 करोड़ रुपये से अधिक के शुरुआती निवेश से विकसित किया जाएगा। यह पार्क 13 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला है और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत लॉजिस्टिक सुविधाओं, नई तकनीकों और प्रणालियों की पेशकश करेगा। मुख्यमंत्री विजयन ने इस परियोजना को केरल के औद्योगिक इतिहास में एक नया कदम बताया। उद्योग मंत्री पी राजीव ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्य सरकार ने कहा कि इस परियोजना से केरल के औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने और उम्मीद है कि इससे 1,500 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल न केवल उद्योग-अनुकूल, बल्कि निवेशक-अनुकूल राज्य भी बन गया है। इसीलिए अदाणी समूह ने केरल में यह लॉजिस्टिक्स पार्क शुरू करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को केरल के विधि, उद्योग और जूट मंत्री पी. राजीव और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने भी संबोधित किया। दोनों ने अदाणी लॉजिस्टिक पार्क के महत्व व उद्देश्यों को लोगों के बीच साझा किया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in