बिहार में तेजस्वी होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ? भाकपा (माले) ने मांगी 50 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर होने की संभावना
तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव
Published on

नयी दिल्ली/ पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के सांसद सुदामा प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम को लेकर कोई किंतु-परंतु और भ्रम की स्थिति नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले चेहरा घोषित करने के बारे में फैसला घटक दलों के शीर्ष नेता करेंगे।

बिहार के आरा से लोकसभा सदस्य ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार 50 सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है। यदि ऐसा होता है तो महागठबंधन के सरकार बनाने की काफी संभावना रहेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद और विरोधाभास नहीं है क्योंकि सबकी प्राथमिकता भाजपा और उसके गठबंधन को हराने की है।

बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर होने की संभावना है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) लिबरेशन 19 सीट पर चुनाव लड़ी थी और 12 पर जीत हासिल की थी। बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के गठजोड़ को महागठबंधन के नाम से जाना जाता है। इस गठबंधन में वाम दलों के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं।

भाकपा (माले) लिबरेशन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, इस पर सुदामा प्रसाद ने कहा, राजद के समर्थक वर्ग और आम लोगों के बीच चर्चा है कि यदि 2020 में भाकपा माले को चुनाव लड़ने के लिए 10 -15 सीट अधिक मिल गई होतीं तो महागठबंधन से कि सरकार बन जाती। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाकपा माले का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in