बिहार चुनावः ‘लाइव फीड’ से मतदान की निगरानी

राज्य के सभी मतदान केंद्रों में पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
बिहार चुनावः ‘लाइव फीड’ से मतदान की निगरानी
Published on: 

नयी दिल्लीः निर्वाचन आयोग (ईसी) के शीर्ष अधिकारी मतदान केंद्रों से उपलब्ध ‘लाइव फीड’ के माध्यम से बिहार में जारी मतदान पर लगातार नजर रख रहे हैं। राज्य के सभी मतदान केंद्रों में पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त एसएस संधू व विवेक जोशी यहां निर्वाचन सदन में स्थित निर्वाचन आयोग के नियंत्रण कक्ष में मौजूद हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पहले चरण में 121 सीट पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 121 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News