बिहार में ग्रामीणों ने गिरफ्तार अपराधी को छुड़ाने के लिए की धक्का-मुक्की

बेहोश हुए एएसआई की मौत
मृतक ASI राजीव रंजन की फाइल फोटो (बाएं)
मृतक ASI राजीव रंजन की फाइल फोटो (बाएं)
Published on: 

अररिया : बिहार के अररिया जिले में बुधवार की देर रात पकड़े गये एक अपराधी को ग्रामीणों द्वारा पुलिस दल की गिरफ्त से छुड़ाने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक अवर सहायक निरीक्षक (एएसआई) बेहोश हो गये और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी कुमार ने गुरुवार को बताया कि एएसआई की पहचान मुंगेर जिले के निवासी राजीव रंजन (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम सहित अन्य आपराधिक मामलों में फरार आरोपी अनमोल यादव की गिरफ्तारी के लिए बुधवार रात लक्ष्मीपुर गांव में छापेमारी की गई थी।

कुमार ने बताया कि पुलिस दल द्वारा पकड़े गए अपराधी यादव को छुड़ाने के दौरान ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। उन्होंने बताया कि इस घटना में एएसआई राजीव रंजन गिरकर बेहोश हो गये और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यादव को पकड़ने के लिए फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में विशेष कार्य दल (एसआईटी) गठित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस दल पर हमला करने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्यों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in