बिहार में शराब तस्करी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले में शराब की तस्करी के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है। जिले के मद्यनिषेध, आबकारी एवं निबंधन विभाग के निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि इन महिलाओं ने अपने बुर्के में शराब छिपाकर रखी थी, जबकि ये मुस्लिम नहीं हैं।

सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर गुरुवार को दो महिलाओं को मनिया रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। अधिकारी ने बताया कि जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं। एक अलग अभियान में, जिले के दुर्गापुर ललियाही क्षेत्र में दो लोगों के घरों से शराब जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in