'केंद्रीय बजट प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी वाला', बोले CM नीतीश कुमार

‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में मदद मिलेगी
CM नीतीश कुमार
CM नीतीश कुमार-
Published on

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को 'प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी वाला' बताते हुए रविवार को कहा कि इससे ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले दिन में संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बजट विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने लिखा, यह बजट प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी वाला है। देश के विकास की गति तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इससे विकसित भारत का विज़न वास्तविकता बनेगा।

कुमार ने बेहतर, प्रगतिशील और भविष्योन्मुखी वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सात उच्च-गति रेल कॉरिडोर की घोषणा से देश के रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण और लंबी दूरी की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, इनमें वाराणसी-सिलीगुड़ी उच्च-गति रेल कॉरिडोर बिहार के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा।

कुमार ने कहा, केंद्र ने देशभर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा भी की है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जलमार्गों के विस्तार से बिहार के कई शहरों को लाभ मिलेगा, राज्य के उत्पादों के निर्यात में सुविधा होगी और वाणिज्यिक व व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बजट में बड़े ‘टेक्सटाइल पार्कों’ (कपड़ा उद्योग से जुड़ी इकाइयां) की स्थापना और महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा भी की गई है।

कुमार ने कहा, इसके साथ ही बजट में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए 40,000 करोड़ रुपये के समर्थन की घोषणा की गई है। इससे बिहार सहित पूरे देश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास और तेज़ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की रफ्तार बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए ‘पूर्वोदय’ राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा, इससे बिहार को औद्योगिक निवेश, अवसंरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, शहरी विकास के लिए बजट में किए गए प्रावधान बिहार में शहरीकरण को नई गति देंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in