बिहार में नयी सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होने की संभावना

शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां जारी
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले सीएम नीतीश कुमार
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले सीएम नीतीश कुमार
Published on

पटना : बिहार में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई शीर्ष नेता और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां जारी हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को बैठक कर अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।संभावना है कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 या 21 नवंबर को होगा।

इस बीच, बिहार की निवर्तमान राजग सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा भंग करने की सिफारिश करने के लिए अधिकृत किया गया।

एक मंत्री ने बताया, कैबिनेट ने 19 नवंबर को विधानसभा भंग करने की सिफारिश का प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर कैबिनेट के निर्णय की जानकारी दी।

हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में 243 सदस्यीय सदन में राजग ने 200 से अधिक सीट पर जीत दर्ज की है, जिनमें BJP ने सर्वाधिक 89 सीट जीतीं और जनता दल (यूनाइटेड) को 85 सीट मिलीं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in