पटना में नहीं थम रहा अपराधियों का तांडव ! किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या

अपराधी की तलाश जारी
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस
Published on: 

पटना : बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने किराना दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम हुई और मृतक की पहचान विक्रम झा के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्वी) परिचय कुमार ने कहा, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दुकानदार को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है तथा मामले की जांच जारी है।कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधी की तलाश जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News