नालंदा में ​‘लाल बादशाह’ गिरोह के सदस्यों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग

आरोपी गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

नालंदा : बिहार में नालंदा जिले के इस्लामपुर इलाके में संतोष कुमार उर्फ ​‘लाल बादशाह’ गिरोह के सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस पर गोलीबारी की। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आरोपी गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने बताया कि संतोष कुमार और उसके गिरोह के सदस्य बद्दी गांव में शराब पी रहे थे, जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची।

पुलिसकर्मियों को देखते ही संतोष और उसके साथियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की तो वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए। उन्होंने कहा कि चूंकि यह भीड़भाड़ वाला इलाका था, इसलिए पुलिस ने बहुत नियंत्रित तरीके से गोलीबारी की। पुलिस अधीक्षक ने कहा, संतोष कुमार के अलावा पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है। मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in