तेजस्वी का आरोप : संविधान बदलकर लोकतंत्र की जगह तानाशाही थोपना चाहते हैं BJP-RSS

कार्यकर्ताओं से ‘संविधान विरोधी ताकतों’ के खिलाफ एकजुट संघर्ष की अपील
RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव
RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव-
Published on

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) संविधान को बदलने तथा लोकतंत्र को तानाशाही से बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 'संविधान के विरोधियों' के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, RSS और भारतीय जनता पार्टी भारत के संविधान को आरएसएस के संविधान से बदलना चाहते हैं। वे लोकतंत्र को खत्म करके तानाशाही स्थापित करना चाहते हैं। हमारे लिए यह संघर्ष का समय है।

उन्होंने कहा, यदि ऐसे बदलाव होते हैं, तो वे पिछड़े वर्गों, अति पिछड़े वर्गों, दलितों और हाशिये पर रहने वाले अन्य समुदायों को बुरी तरह प्रभावित करेंगे। RJD नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सांप्रदायिक ताकतों की कथित 'बांटो और राज करो' की नीति के खिलाफ लड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, अगर कोई भी नेता, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, जिसमें मैं भी शामिल हूं, भड़काऊ भाषण देता है या सांप्रदायिक राजनीति में शामिल होता है, तो उसका कड़ा विरोध किया जाना चाहिए।

यादव ने आरोप लगाया कि BJP और RSS दशकों से 'संघर्ष भड़काकर' देश में 'शांति और बंधुत्व को पटरी से उतारने' का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैं लालू प्रसाद का पुत्र हूं, जिन्होंने एल.के. आडवाणी के रथ को रोका और बाबरी मस्जिद विध्वंस में मदद करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करवाया। न तो मेरे पिता सांप्रदायिक ताकतों के आगे झुके, न ही मैं झुकूंगा।

उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि उसने उनके (तेजस्वी के) और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं, जो उन्हें 'बदनाम करने और विभाजित करने की साजिश' का हिस्सा है।

यादव ने कहा, मेरे और मेरे पूरे परिवार के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। हमें बदनाम करने और बांटने की साजिशें रची जा रही हैं। जब भी तेजस्वी कानून-व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाता है, जनता का ध्यान भटकाने के लिए उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर दिए जाते हैं।

यादव ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो का हवाला देते हुए AJUP के संस्थापक हुमायूं कबीर पर पश्चिम बंगाल में चुनाव वाले इलाकों में 'धर्मनिरपेक्ष ताकतों' को हराने के लिए BJP से कथित तौर पर 1,000 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया, BJP विपक्षी शासित राज्यों में सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है, ताकि संविधान में व्यापक बदलाव किए जा सके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in