भाजपा और सीईसी चीफ पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता बोले- वोटों की चोरी से कमजोर किया जा रहा लोकतंत्र
तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव-
Published on: 

पटना / नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की की तरफ से देश बचाओ, वोट बचाओ महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोटों की चोरी हो रही है, लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और आम नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। 'इंडिया' गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर एकजुट हुई हैं। रैली को लेकर तेजस्वी ने कहा हमें आम जनता का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, ये लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं और आम नागरिकों के अधिकार छीन रहे हैं। इसके खिलाफ सभी लोग एकजुट हुए हैं।

तेजस्वी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए भी हमला बोला। उन्होंने कहा, बीजेपी को भगाने के लिए ज्ञानेश कुमार की जो भूमिका रही है, उसे सभी लोग जान रहे हैं। जिस तरह से एक संवैधानिक संस्था और संवैधानिक पद पर बैठकर वोटों की चोरी कराई जा रही है, उसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। इनकी असलियत अब सामने आ गई है। ये लोग ज्यादा दिनों तक टिकने वाले नहीं हैं।

आरजेडी नेता ने आगे कहा, ये लोग डरपोक हैं और जिस तरह से लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि लोकतंत्र को कुचलने वाले लोग ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रहते। हम सभी देश को बचाने, लोकतंत्र की रक्षा करने और देश के संविधान को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट हुए हैं।

तेजस्वी यादव
नवीन का आरोप : विदेशी इशारे पर देश को अस्थिर कर रहे राहुल गांधी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News