‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा : कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास का घेराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

कन्हैया कुमार समेत कई कांग्रेस नेता पुलिस ने हिरासत में
पटना में कांग्रेस की ‘‘पलायन रोको, नौकरी दो’’ रैली
पटना में कांग्रेस की ‘‘पलायन रोको, नौकरी दो’’ रैली
Published on

पटना : बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने लाठियां भांजी और पानी की बौछारे छोड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि कन्हैया कुमार समेत कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस ने ‘‘पलायन रोको, नौकरी दो’’ पद यात्रा के समापन पर शुक्रवार को रैली का आयोजन किया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीपीसीसी मुख्यालय सदाकत आश्रम से मार्च शुरू किया। यहां से करीब एक किलोमीटर दूर राजा पुल क्रॉसिंग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा रखे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्हें लांघने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग तक मार्च निकालने के बाद एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे। मुख्यमंत्री का आवास उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित है और यहां आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध है।

कांग्रेस की छात्र और युवा शाखाओं द्वारा आयोजित ‘‘पद-यात्रा’’ को पार्टी की राज्य में खुद को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in