हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप, एसटीएफ ने किया कांस्टेबल सहित 4 लोगों को गिरफ्तार

एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बंदूक, 4 मैगजीन और 130 कारतूस बरामद
अपराध
अपराध
Published on

समस्तीपुर : बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दो व्यक्तियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में शुक्रवार को एक निलंबित कांस्टेबल समेत चार लोगों को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बंदूक, चार मैगजीन और 130 कारतूस बरामद किये हैं। इसके अलावा, निलंबित कांस्टेबल के परिसर से कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गये।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान निलंबित पुलिस कांस्टेबल सरोज सिंह, निशांत कुमार राय, परशुराम सिंह और मुन्ना यादव के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को बताया, एसटीएफ ने जिला पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर इलाके में, निलंबित कांस्टेबल के परिसर पर छापेमारी की। इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ये चारों आरोपी प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह नाम के दो लोगों की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने इस मकसद को पूरा करने के लिए हथियार और गोला-बारूद खरीदा था।

एडीजी ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी सरोज सिंह के परिसर में पहुंचे, तो वह अपने साथियों के साथ भागने लगा और उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी भी की। उन्होंने बताया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनपर काबू पा लिया। आरोपियों के पास से एके-47 राइफल और एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। आरोपियों की गोलीबारी में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाई।

अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि सरोज सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in