बिहार के जमुई में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई शहरों में इंटरनेट बंद

जमुई में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं ठप
जमुई में झड़प के बाद पुलिस तैनात
जमुई में झड़प के बाद पुलिस तैनात
Published on

जमुई : बिहार के जमुई जिले में दो समुदाय के बीच झड़प में नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सहित 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

जमुई पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, झाझा थाना क्षेत्र के गांव बलियाडीह में रविवार को जब एक समुदाय के लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर वापस लौट रहे थे तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया जिसमें नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार और 2 अन्य लोग घायल हो गए। कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इस संबंध में 2 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जिनमें से एक में 41 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी प्राथमिकी में 8 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि झाझा तथा जमुई में दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की गई है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह न फैले इसके लिए इंटरनेट सेवा तत्काल बंद कर दी गई। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुलिस बल तैनात हैं।

आम लोगों से शांति बनाये रखने तथा अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को वास्तविक स्थिति की सूचना नहीं देने और वहां मौजूद होने के बावजूद स्थिति को संभालने में नाकाम रहने पर गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।पुलिस अधिकारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। अब स्थिति सामान्य है और असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in