फरक्का जल संधि में बिहार की उपेक्षा पर सवाल

फरक्का जल संधि के नवीकरण में बिहार के हितों का ध्यान रखा जाए : विजय कुमार चौधरी
फरक्का
फरक्का
Published on

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए मंगलवार को राज्य के सभी राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर केंद्र के समक्ष आवाज उठाने की अपील की।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में चौधरी ने कहा कि फरक्का जल संधि में बिहार की उपेक्षा की गई है और इसका प्रभाव राज्य के लिए चिंताजनक रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने केंद्र से संधि के नवीकरण से पहले राज्य के हितों का समुचित ध्यान रखने का अनुरोध किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने इस संबंध में बिहार सरकार को आश्वस्त किया है कि राज्य के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

बाढ़ की स्थिति पर चौधरी ने कहा कि बिहार में अधिकतर नदियों का जलस्तर घट रहा है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।

उन्होंने दावा किया कि नदियों में बढ़ती गाद की समस्या के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। गाद जमा होने से नदियों की जलधारण क्षमता कम हो गई है, जिससे तटबंधों पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से गंगा नदी में गाद की समस्या को अत्यंत गंभीर बताया।

भागलपुर में तटबंध की सुरक्षा का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 50 अभियंताओं और अधिकारियों की टीम ने अथक प्रयास कर तटबंध को बचाया।

फरक्का
बिहार में बाढ़ से 22 लाख लोग प्रभावित
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in