UCC पर सियासी जंग तेज : नीतीश को आरजेडी का न्योता

विपक्षी एकजुटता के लिए आरजेडी ने नीतीश को जोड़ा जाने का संकेत दिया
पूर्व CM नीतीश कुमार
पूर्व CM नीतीश कुमार
Published on

पटना : बिहार में यूसीसी मुद्दे पर राजनीति होने लगी है। जेडीयू पहले ही कह चुकी है कि संसद में यूसीसी पर समर्थन है, लेकिन बिहार में इसे लागू नहीं होने देंगे। ऐसे में बिहार में यूसीसी को लेकर जेडीयू के रूख पर आरजेडी नेता निशाना साध रहे है, और जेडीयू को एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने की बात कह रहे है।

UCC के मुद्दे को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा देश जब गुलाम था तब आजादी की लड़ाई सभी धर्म के लोगों ने लड़ी। सभी ने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस देश को आजाद करवाया। ऐसा इसलिए नहीं किया था कि इस देश में UCC लागू हो। यह देश धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है और यहां सभी धर्म के लोगों को अपना-अपना धर्म मानने का अधिकार है।

आरजेडी विधायक ने आगे कहा UCC यहां लागू नहीं हो सकता। एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए आरजेडी विधायक ने कहा देश में महंगाई है, बेरोजगारी है, अपराध पर लगाम नहीं लग रहा है, तो ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे को लाया गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान हम NDA शासित राज्यों में इसे लागू करेंगे को लेकर आरजेडी नेता ने कहा ऐसे कैसे लागू कर देंगे ? जो मन करेगा, वो करेंगे क्या ? हम इसका कड़ा विरोध करेंगे।

यूसीसी मुद्दे के विरोध को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया है, इसे लेकर आरजेडी नेता ने कहा नीतीश कुमार राजनीति में समाजवादी पृष्ठभूमि के रहे हैं। उन्होंने इस दौरान आरोप लगाते हुए कहा बिहार में भाजपा के पैर जमाने का काम नीतीश कुमार ने ही किया है। अगर वो ऐसा पाप नहीं करते तो शायद यहां भाजपा नहीं पनपती।

आरजेडी नेता ने आगे कहा अब इस पाप को धोने का समय आ गया है, अब UCC का मामला आया है और आप भी स्पष्ट हैं कि ये बिहार में लागू नहीं होगा। आप इस मुद्दे पर भाजपा से अलग होइए और महागठबंधन में आइए। हम मिलकर सरकार बनाते हैं और भाजपा को भगाते हैं।

पूर्व CM नीतीश कुमार
बिहार के 15 जिले बाढ़ग्रस्त, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने नाव से किया दौरा
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in