PM मोदी आज शाम BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

24 अक्तूबर को बिहार में करेंगे चुनावी रैली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Published on

नयी दिल्ली/पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत आज गुरुवार शाम को एक संवाद सत्र में बिहार के युवाओं से बातचीत करेंगे।

मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ पहल में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

PM मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP नीत NDA की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारे कार्यकर्ता अभूतपूर्व ऊर्जा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं आज शाम लगभग 6 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में एक बार फिर उनके साथ बातचीत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

मोदी ने 15 अक्टूबर को इसी तरह के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। प्रधानमंत्री मोदी चुनाव से पहले विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के प्रयास में लगे हैं।

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ BJP का एक संगठनात्मक अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के बूथ-स्तर के ढांचे को मजबूत करना और हर बूथ पर चुनावी जीत सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री खुद इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ कर कार्यकर्ताओं से फीडबैक और सलाह लेंगे।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in