पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल आते ही मच गया हड़कंप

15 दिनों के अंदर दूसरी बार हवाई अड्डा उड़ाने की धमकी
पटना एयरपोर्ट
पटना एयरपोर्ट
Published on: 

पटना : जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेपीएनआई) पर, ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है, हालांकि जांच के बाद यह धमकी फर्जी निकली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पटना की नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), दीक्षा ने बताया, कुछ दिन पहले पटना के जेपीएनआई हवाई अड्डे पर ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और आगे की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। बम के बारे में ईमेल से मिली जानकारी फर्जी निकली। धमकी के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एसपी ने बताया, इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब हम मेल के आईपी एड्रेस का पता लगाने और भेजने वाले को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई का साइबर प्रकोष्ठ भी मामले की जांच कर रहा है ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News