लखीसराय में पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या

हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और भाग गए
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले में बुधवार तड़के एक पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह और उनके सहयोगी चंदन कुमार के रूप में की गई है। पिपरिया पुलिस थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि यह घटना रात करीब डेढ़ बजे हुई, जब मुखिया और उनका सहयोगी वलीपुर गांव में एक समारोह से लौट रहे थे।

हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और भाग गए। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुमार ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in