नीतीश कुमार का निर्विरोध JD(U) अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय

पार्टी के शीर्ष पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया
CM नीतीश कुमार
CM नीतीश कुमार-
Published on

पटना /नयी दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी के शीर्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

JD(U) के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद निसार ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम समयसीमा मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक थी।

उन्होंने कहा, केवल नीतीश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य अनिल प्रसाद हेगड़े मंगलवार दोपहर ढाई बजे उनका निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी करेंगे।

निसार ने बताया कि इस अवसर पर JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपना पर्चा भरा था। उनके प्रस्तावकों में शामिल संजय कुमार झा ने यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उनका नामांकन पत्र जमा कराया था। बिहार के मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली नहीं आए थे।

इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को की गई।

नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले JD(U) की कमान संभाली थी। राजीव रंजन सिंह ने दिसंबर 2023 में पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in