नीतीश ने नालंदा की 820 करोड़ की दी सौगात

263 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
नालंदा में जीविका दीदियों से बातचीत करते सीएम नीतीश कुमार
नालंदा में जीविका दीदियों से बातचीत करते सीएम नीतीश कुमार
Published on: 

नालंदा : राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले में 820 करोड़ रुपये की 263 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिलाव प्रखंड के नानंद गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत बने तालाब, सुंदर पार्क और वातानुकूलित डिजिटल हुनर पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महादलित परिवारों को 12 नवनिर्मित मकान सौंपे। इसके अलावा, दो किसानों को हेरिंग योजना के तहत 12 लाख रुपये की सब्सिडी का चेक सौंपा गया। नीतीश ने राजगीर कुंड परिसर स्थित नवनिर्मित यात्री विश्राम भवन का उद्घाटन किया।

उन्होंने बिंद प्रखंड में 96.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बेनार-सकसोहरा मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण परियोजना का शिलान्यास किया जिसमें मुख्य रूप से फिटनेस पार्क (22.38 करोड़ रुपये), बाबा मनीराम अखाड़ा तालाब सौंदर्यीकरण (3.28 करोड़ रुपये), ई-लाइब्रेरी (8.10 करोड़ रुपये) रामचंद्रपुर बस स्टैंड (9.45 करोड़ रुपये) शामिल है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News