राम मंदिर ट्रस्ट में जितेंद्र मिश्रा की ताजपोशी पर NDA नेताओं की मुहर

ट्रस्ट नेतृत्व में बदलाव से राजनीतिक हलचल तेज, एनडीए की मुहर को 2024 की रणनीति से जोड़ा जा रहा है
जितेंद्र मिश्रा
जितेंद्र मिश्रा
Published on

पटना : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा को सीईओ नियुक्त किए जाने के फैसले का बिहार से लेकर दिल्ली तक स्वागत हो रहा है। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद राम मंदिर लगातार विवादों में था, ऐसे में ट्रस्ट के इस कदम को पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद से राम मंदिर लगातार विवादों से घिरा है। इस बीच एक ऐसे अनुभवी व्यक्ति को राम मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी देना बेहद सराहनीय कदम है। जितेंद्र मिश्रा सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तो अच्छा है कि अब वो राम मंदिर की व्यवस्था संभालेंगे।

जितेंद्र मिश्रा
पप्पू यादव के आश्वासन पर 6 वर्षीय आदित्य ने खत्म किया धरना

JDUके विधायक श्याम रजक ने कहा, जब गड़बड़ियां होती हैं तो लोगों को हटाया जाता है और बेहतरी के लिए नए लोगों को लाया जाता है। इसलिए एक नए सीईओ की नियुक्ति की गई है। जितेंद्र मिश्रा एक ईमानदार अधिकारी रहे हैं जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भूमिका निभाई थी। इस काबिलियत वाले सैन्य अधिकारी को सीईओ बनाया गया है। यह एक अच्छा कदम है। इसकी सराहना की जानी चाहिए और हर चीज पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए।"

दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता आर. पी. सिंह ने एयर मार्शल बधाई देते हुए कहा, जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपेक्षा करते हैं कि वे इस नए पदभार को भी वैसे ही संभालेंगे और यहां पर पारदर्शिता भी लेकर आएंगे।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर ट्रस्ट को घेरा था। ऐसे में एक रिटायर्ड एयर मार्शल जैसे सख्त और अनुशासित अधिकारी को प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपना ट्रस्ट की छवि सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

जितेंद्र मिश्रा
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ आईं ‘अज्ञात’ मछलियां न खाएं, बीमारी का खतरा : बिहार सरकार की अपील
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in