एनसीएससी ने लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह में आंबेडकर के अपमान पर रिपोर्ट मांगी

आयोग ने 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा
सोशल मीडिया चित्र
सोशल मीडिया चित्र
Published on: 

नयी दिल्ली/ पटना : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने बिहार सरकार को नोटिस जारी कर पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर डॉ. बी.आर. आंबेडकर की तस्वीर का अपमान करने के आरोपों पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

मीडिया में प्रसारित खबरों के अनुसार, घटना से जुड़ा एक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हुआ है, जिसमें लालू प्रसाद के 78वें जन्मदिन समारोह के दौरान आंबेडकर की एक तस्वीर को कथित तौर पर उनके पैरों के पास देखा जा सकता है।आयोग ने नोटिस में राज्य अधिकारियों को कथित घटना के बारे में जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है, जिसमें अपराध की तिथि व प्रकृति, पीड़ितों व आरोपियों के नाम व पते, प्राथमिकी संख्या व उसमें दर्ज आरोप, गिरफ्तारी का विवरण और जांच या अंतिम रिपोर्ट की स्थिति शामिल है।

नोटिस में चेतावनी दी गयी कि निर्धारित समय के भीतर जवाब न देने पर आयोग संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है। यह अनुच्छेद आयोग को प्रासंगिक दस्तावेज के साथ व्यक्तियों या प्रतिनिधियों को तलब करने की अनुमति देता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News