मुजफ्फरपुर : गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव में हुई
मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट
मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट
Published on: 

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को रसोई गैस के कई सिलेंडर में हुए धमाके से लगी आग की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव में सुबह हुई। मृतकों की पहचान विपुल कुमार (5), ब्यूटी कुमारी (8), हंसिका कुमारी (3) और सृष्टि कुमारी (4) के रूप में हुई है।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने बताया, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग सिलेंडर में हुए धमाके से लगी। घटना में चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। उन्होंने कहा, सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा राशन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News