भूख से तड़प रहे बच्चे को मां ने नदी में फेंका, खुद भी कूदी | Sanmarg

भूख से तड़प रहे बच्चे को मां ने नदी में फेंका, खुद भी कूदी

रोहतासः बिहार के रोहतास से एक मार्मिक घटना सामने आयी है। जहां एक मां को भूख से तड़प रहे बच्चे का रोना नहीं देखा गया। जब उसकी हिम्मत टूट गयी तो उसने पहले बच्चे को 15 फीट गहरे नहर में फेंका और फिर खुद भी कूद गई। गनीमत रही कि समय रहते दोनों को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार करगहर के सेमरी निवासी अजय राम की पत्नी राजकुमारी देवी ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है। वो नशा करता है लेकिन घर चलाने के लिए खर्चा नहीं देता है। पैसे नहीं रहने की वजह से वो बच्चे का भरण पोषण भी ठीक से नहीं कर पा रही है। जिसके कारण उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वो कर्ज कैसे चुकाएगी। पति से जब इस संबंध में बात करते हैं तो वो झगड़ने लगता है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब वो झगड़ा नहीं करता। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। घर में बच्चे के लिए खाने की कोई चीज नहीं है। बच्चे को भूख लगी तो वह रो रहा था। मैं तो मां हूं, मुझे बच्चे का रोना नहीं देखा गया।

इस कारण इतना बड़ा कदम उठा लिया। महिला को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इस बात की सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी महिला से मिलने थाने पर पहुंचे। उन्होंने महिला को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिला का राशन कार्ड बनाने का आश्वासन दिया और राशन की व्यवस्था करायी।

Visited 22 times, 22 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर