जिस मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं थीं मैथिली ठाकुर, सम्राट कैबिनेट से उनका पत्ता साफ

Maithili
विधायक ​ मैथिली ठाकुर व मंगल पांडेयसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

सम्राट सरकार में ज्यादातर नीतीश कैबिनेट में रहने वाले मंत्रियों को ही जगह मिली है। ऐसे में बीजेपी के एक ऐसे दिग्गज मंत्री का पत्ता सम्राट कैबिनेट से कट गया है, उनका नाम मंगल पांडेय  है। बीजेपी ने तीन पुराने मंत्रियों को सम्राट सरकार में जगह नहीं दी है। 

मंगल पांडेय सिवान से विधायक हैं और बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। नीतीश कुमार की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। इसी साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान मशहूर लोक गायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल की बदहाली का मुद्दा उठाया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा दिए जवाब से संतुष्ट नहीं थीं और उसी मंत्री मंगल पांडेय का पत्ता अब कट गया है। 

इससे पहले वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जैसा विभाग संभाल रहे थे। मंगल पांडेय 2017 से लेकर 2022 तक स्वास्थ्य मंत्री रहे। तब मंगल पांडेय को पहली बार कैबिनेट में शामिल किया गया था । मंगल पांडेय 2024 से लेकर 2025 तक दूसरी बार मंत्री बने। इस बार स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। साल 2025 में जब एनडीए की सरकार बनी तो फिर से मंत्री बने और उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा मिला।

मैथिली ठाकुर ने यह किया था सवाल

2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी से विधायक चुनी गई। मैथिली ठाकुर ने बजट सत्र के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र में अस्पताल की इमारत की हालत का मुद्दा उठाया था और कहा था कि यह इतनी जर्जर है कि एक बड़ी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने कहा था कि छत से प्लास्टर लगातार गिर रहा है, दीवारों में गहरी दरारें हैं और बरसात के मौसम में वार्डों में पानी रिसता है, जो लोगों की जिंदगी लिए सीधा खतरा है। 

मैथिली ठाकुर ने सवाल उठाया था कि बिहार सरकार द्वारा हर साल स्वास्थ्य बजट बढ़ाने के बाद अस्पतालों की इमारतें इतनी खराब हालत में क्यों हैं? उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और दवाओं की कमी एक समस्या है,लेकिन इससे भी बड़ा खतरा जर्जर इमारतें हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं। क्या सरकार नए भवनों के निर्माण से पहले किसी बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार कर रही है। 

मंगल पांडेय के जवाब से संतुष्ट नहीं थीं मैथिली
बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के सवालों का जवाब देते हुए तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा था कि राज्य सरकार अस्पतालों की इमारतों को लेकर गंभीर है और कई अस्पतालों के लिए नई बिल्डिंग को मंजूरी दे दी गई है और कुछ जगह पर काम भी जारी है, लेकिन उनके जवाब से मैथिली ठाकुर संतुष्ट नहीं हुईं। 

मैथिली ठाकुर के बार-बार पूछे गए सवालों के बाद सदन का माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया था। बहरहाल, तीन महीने के बाद ही बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ और सम्राट चौधरी के अगुवाई में कैबिनेट गठन किया तो मंगल पांडेय को जगह नहीं मिली। 

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in