कुशवाहा की पार्टी में टूट ! भोज में नहीं पहुंचे विधायक

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश नेतृत्व में NDA की बिहार सरकार में अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया है। इसी को लेकर RLM के अंदर खटपट है।
कुशवाहा की पार्टी में टूट ! भोज में नहीं पहुंचे विधायक
Published on

पटना : बिहार में NDA सरकार में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में कुछ नेताओं के बीच अनबन की खबर है। RLM में मौजूदा 3 विधायक(MLA) नाराज चल रहे है। RLM के तीनों विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित लिट्टी-चोखा के भोज में नहीं हुए शामिल। जबकि ये तीनों विधायक BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। तीनों विधायक कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं।

RLM के 8 नेताओं ने दिया इस्तीफा : बता दें कि कुछ दिन पहले रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और नीति से मिलती है। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश नेतृत्व में NDA की बिहार सरकार में अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया है। इसी को लेकर RLM के अंदर खटपट है। इसी क्रम में RLM के 8 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। सभी ने एक साथ JDU में जाने का ऐलान किया।

इस्तीफा देने वालों में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बड़े नेता प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष मोहनलाल, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अजय कुमार बिट्टू, महासचिव गोपाल प्रसाद और गोपालगंज के जिलाध्यक्ष बासुकीनाथ गुप्ता के अलावा पटना पूर्वी के जिलाध्यक्ष शशि किशोर साह शामिल हैं।

कुशवाहा की पार्टी में टूट ! भोज में नहीं पहुंचे विधायक
8 हजार पंचायतों में बनेंगे खेल क्लब : सम्राट
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in