गोपाल खेमका हत्याकांड : लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

पटना में 4 जुलाई को खेमका की गोली मारकर हत्या
गोपाल खेमका हत्याकांड
गोपाल खेमका हत्याकांड
Published on: 

पटना : बिहार पुलिस ने पटना के उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थाना प्रभारी को बुधवार को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि गांधी मैदान थाना प्रभारी राजेश कुमार के निलंबन का आदेश सेंट्रल रेंज (पटना) के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने जारी किया।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया, उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में गांधी मैदान थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। ऐसे अन्य मामले भी हैं जिनमें थाना प्रभारी की जांच संतोषजनक नहीं पाई गई।

पटना में 4 जुलाई की रात 11 बजकर 40 मिनट पर खेमका की उनके आवास के बाहर मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना गांधी मैदान इलाके में खेमका के घर के गेट के पास उस समय हुई जब वह अपनी कार से उतरने ही वाले थे।

बाद में, पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। सात साल पहले हाजीपुर में खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। खेमका कथित तौर पर भाजपा से जुड़े थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News