गया जी दोहरे हत्याकांड : पुलिस की बदमाशों से साथ हुई मुठभेड़, मुख्य आरोपी को लगी गोली

हत्या मामले में वांछित व्यक्ति पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
हत्याकांड
हत्याकांड
Published on: 

गया जी : बिहार के गया जी जिले में दोहरे हत्याकांड के एक मामले में वांछित एक व्यक्ति को सोमवार को पुलिस के साथ एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस तेलबिगहा इलाके में पहुंची जहां आरोपी नीतीश छिपा हुआ था।

उन्होंने कहा, पुलिस को देखकर आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई और आरोपी को काबू कर लिया। कुमार ने कहा, आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उसका बयान जल्द ही दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in