मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को नाला निर्माण कार्य के दौरान अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव की घटना सामने आई। इस हादसे में गैस की चपेट में आने से रोहुआ हाई स्कूल के पांच छात्र बेहोश हो गए।
सभी छात्रों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मुशहरी प्रखंड स्थित रोहुआ हाई स्कूल के पास हुई। स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान पोकलेन मशीन अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन से टकरा गई, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया।
घटना के समय स्कूल में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही थीं। गैस का गुबार धीरे-धीरे स्कूल परिसर की ओर पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान पांच छात्र गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने गैस रिसाव पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए और एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के कारणों की जांच की जा रही है।