बिहार में 6 नए एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान

बिहार को मिलेंगे 6 नए हवाई अड्डे, कैबिनेट ने दी मंजूरी
बिहार के 6 और शहरों में हवाई अड्डे
बिहार के 6 और शहरों में हवाई अड्डे
Published on: 

पटना : बिहार के 6 और शहरों में हवाई अड्डे बनाने के खातिर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी। केंद्र की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत मधुबनी, सुपौल में बीरपुर, मुंगेर, बेतिया में वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में नए हवाई अड्डे विकसित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्य के विमानन निदेशालय और एएआई के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया, कुल 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जिसमें से प्रत्येक हवाई अड्डे के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News