दरभंगा में पारिवारिक कलह ने ली चार जानें : युवक ने डंडे-रॉड से पत्नी व बच्चों की हत्या

खुद को भी पहुंचाया गंभीर चोट, फॉरेंसिक जांच व पुलिस पूछताछ जारी
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी घायल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे पतोर थाना क्षेत्र के गांव चंदनपट्टी की है। उसने बताया कि मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी फूल कुमारी दास (30), उनके पुत्र ह्रदय दास (7), पुत्री संध्या दास (6) और पुत्र सोन दास (5) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संदीप चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था और अपनी पत्नी फूल कुमारी दास व तीन बच्चों के साथ यहीं रहता था।

उसने बताया कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संदीप ने डंडे व रॉड से पत्नी व बच्चों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

हमले में फूल कुमारी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक बच्चे ने दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी संदीप ने खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने उसे DMCH में भर्ती कराया है।

दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ जला रेड्डी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in