पटना में निजी अस्पताल में घुसे बदमाश, कैदी को गोलियों से भून डाला

पैरोल पर बाहर आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल गया था
पटना में शूटआउट
पटना में शूटआउट
Published on: 

पटना : पटना स्थित एक निजी अस्पताल में हथियारबंद कुछ लोगों ने पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी को गुरुवार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बक्सर जिले के निवासी चंदन के रूप में हुई है। वह इलाज के लिए अस्पताल गया था।

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया, हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया यह व्यक्ति बेऊर जेल में बंद था और पैरोल पर बाहर आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल गया था। पुलिस को सूचना मिली कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब वह अस्पताल में इलाज के लिए आया था। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पुरानी रंजिश का मामला प्रतीत होता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News