नालंदा में ‘भंडारा’ के दौरान झड़प, एक घायल, 10 गिरफ्तार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रित
पुलिस
पुलिस
Published on

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले में एक 'भंडारा' (सामुदायिक दावत) के दौरान 2 समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने गुरुवार को बताया कि दोनों समूहों के बीच यह झड़प बुधवार शाम को माफी गांव में उस समय हुई जब कुछ व्यक्तियों को 'भंडारा' के समीप कथित तौर पर शौच करते हुए देखा गया। इसकी सूचना मिलने ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस झड़प में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे आज छुट्टी दे दिये जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस घटना को सांप्रदायिक संघर्ष बताए जाने के दावों को खारिज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया था जो निराधार है। घायल व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in