BPSC : जो मांगेगा रोजगार, उस पर होगा अत्याचार : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा के निशाने पर आई बिहार सरकार।
प्रियंका गांधी वाड्रा के निशाने पर आई बिहार सरकार।
Published on

पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की प्रियंका गांधी ने की निंदा

नयी दिल्ली/पटना : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर गुरुवार को बिहार सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, भाजपा के पास सिर्फ कुर्सी बचाने का दृष्टिकोण है। जो मांगेगा रोजगार, उस पर होगा अत्याचार।

बता दें, बीपीएससी की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीएससी) के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में विरोध-प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया था कि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब उनमें से कुछ बैरिकेड तोड़कर बीपीएससी कार्यालय तक पहुंच गये और यातायात बाधित किया। प्रियंका गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया, हाथ जोड़ रहे युवाओं पर इस तरह लाठी चलाना क्रूरता की पराकाष्ठा है। भाजपा राज में रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जाता है। उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो या मध्य प्रदेश, युवा अगर अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें बर्बरता से पीटा जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे युवा देश के नौजवानों का भविष्य क्या होगा, यह सोचना और उनके लिए नीतियां बनाना सरकारों का काम है।

नाकामी को छिपाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज : राहुल गांधी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो साझा करते हुए कहा, मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताजा उदाहरण बिहार है। बीपीएससी अभ्यार्थी पेपर लीक के खिलाफ आवाज आवाज उठा रहे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए छात्रों पर ही लाठीचार्ज करवा रही है। राहुल गांधी ने कहा, यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in