बिहार : पटना में अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, बेटी समेत दंपति घायल

राजधानी पटना के आलमगंज इलाके की घटना
जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
Published on

पटना : बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज इलाके में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक दंपति और उनकी बेटी को कथित तौर पर गोली मार कर घायल कर दिया। यह घटना सुबह करीब सवा नौ बजे आलमगंज थानाक्षेत्र के अरफाबाद नहर के पास हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक (पटना सिटी) अतुलेश झा ने बताया, पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई। जहां व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, वहीं उसकी पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है।

झा ने बताया कि घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। रविवार को पटना के धनरुआ इलाके में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने से एक उपनिरीक्षक और उसके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घायल उपनिरीक्षक की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है। वह सहरसा जिले में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in