बिहार : लुटेरों ने पत्नी- बच्चों के सामने अभिंयता की चाकू घोंपकर हत्या

पटना में कारोबारी की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरपुर में अभिंयता की हत्या
मुजफ्फरपुर में अभिंयता की हत्या
Published on: 

मुजफ्फरपुर/पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कनिष्ठ अभियंता की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मादीपुर में तड़के करीब 3 बजे कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद मुमताज की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। लुटेरों ने मुमताज की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने हत्या की तथा घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) कोटा किरण कुमार ने बताया, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुमताज को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है।

इस बीच, एक अन्य घटना में पटना के खगौल इलाके में कारोबारी अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक सिटी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि कुमार की पत्नी शहर के दानापुर इलाके में एक स्कूल की मालिक हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News