बिहार के परिणाम बताते हैं कि अब चुनाव जाति या धर्म पर नहीं, विकास के मुद्दे पर लड़े जाएंगे :सावंत

सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार के लोगों ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि वे एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो विकास में विश्वास रखती हो न कि 'जंगल राज' में।
Pramod Sawant
Published on

पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के लोगों ने दिखा दिया है कि भविष्य के सभी चुनाव धर्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे पर लड़े जाएंगे। सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बिहार के लोगों ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि वे एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो विकास में विश्वास रखती हो न कि 'जंगल राज' में।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने दिखा दिया है कि भविष्य में सभी चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़े जाएंगे, न कि धर्म या जाति के आधार पर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 180 से अधिक पर बढ़त हासिल करते हुए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है।

सावंत ने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेतृत्व और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह एक क्लीन स्वीप है। बिहार में राजग की सरकार चुन ली गई है।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का विकास हुआ है और लोगों ने 'विकसित भारत 2047' के लिए मतदान किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in