बिहार : RLM के प्रदेश अध्यक्ष बने विधायक आलोक कुमार सिंह

हिमांशु पटेल को बनाया महासचिव
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा व अन्य
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा व अन्य
Published on

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपीं।

कुशवाहा ने दिनारा विधानसभा सीट से विधायक आलोक कुमार सिंह को रालोमो की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव तथा निवर्तमान प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि रालोमो के कुछ विधायक, उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपने बेटे को पार्टी कोटे से मंत्री बनाए जाने के बाद से नाराज बताए जा रहे थे। हालांकि, इस संबंध में पूछे गए सवालों पर उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

उन्होंने कहा कि नाराजगी से जुड़ी खबरें उन्हें केवल मीडिया के माध्यम से ही मिल रही हैं। विधायक रामेश्वर महतो के मौजूद नहीं रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई विधायक दल की बैठक नहीं थी, इसलिए सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं थी।

वहीं, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने भी संगठन में किसी तरह की खींचतान से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in