बिहार विधान परिषद चुनाव: नीतीश के पुत्र निशांत पटना से मैदान में

चार सीटों पर उम्मीदवार उतारकर जेडीयू ने जातीय और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश की, निशांत के साथ ईबीसी नेता ललन प्रसाद समेत अन्य नामों से भविष्य की राजनीति के संकेत खोजे जा रहे
जदयू ने 4 नामों की लिस्ट की जारी
बिहार विधान परिषद चुनाव में निशांत कुमार पटना सीट से मैदान में
Published on

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार की उम्मीदवारी को लेकर हो रही है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार निशांत कुमार को पटना, भारती मेहता को मधुबनी, शिवरानी देवी प्रजापति को पश्चिमी चंपारण और ललन प्रसाद को शेखपुरा से मैदान में उतारा गया है। इन नामों की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

निशांत कुमार की एंट्री पर खास नजर

इस चुनाव में सबसे अधिक फोकस निशांत कुमार पर है, जो नीतीश कुमार के पुत्र हैं। लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बाद अब उनकी औपचारिक राजनीतिक शुरुआत मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि वे फिलहाल मंत्री पद संभाल रहे हैं, और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उन्हें छह महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी है। ऐसे में उनका विधान परिषद चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा था।

ललन प्रसाद को संगठनात्मक मेहनत का इनाम

JDU ने ललन प्रसाद को भी मौका दिया है, जिन्हें संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता माना जाता है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से आने वाले ललन प्रसाद लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

10 सीटों पर होगा चुनाव

बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें एक सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है, जबकि 18 जून को मतदान होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का चुनाव न केवल विधान परिषद की संरचना को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्य की भविष्य की राजनीति की दिशा भी तय कर सकता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in