बिहार सरकार ने गया शहर का नाम बदलकर किया ‘गयाजी’

यह निर्णय शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण लिया
गया में मौजूद ग्रेट बुद्धा स्टेच्यू
गया में मौजूद ग्रेट बुद्धा स्टेच्यू
Published on: 

पटना : बिहार सरकार ने शुक्रवार को गया शहर का नाम बदलकर ‘गयाजी’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस. सिद्धार्थ ने बताया कि यह निर्णय शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने बिहार राज्य जीविका कोष ऋण सहकारी समिति लिमिटेड के गठन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे ‘जीविका बैंक’ की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा, जहां से ‘जीविका दीदियां’ ऋण ले सकेंगी।

कैबिनेट ने कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए बिहार कैंसर केयर एंड रिसर्च सोसाइटी की स्थापना के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पांच जनवरी पर हर साल राजकीय समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News