बिहार चुनाव : CM नीतीश कुमार आज करेंगे NDA के चुनाव अभियान की शुरुआत

PM नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को करेंगे अपना चुनाव अभियान शुरू
nitish_kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार-
Published on

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी विधानसभा क्षेत्रों से आरंभ होगा।

जायसवाल ने पटना में कहा, आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। बहुत संगठित और पारदर्शी तरीके से NDA के पांचों घटक दल एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दिन उनकी जनसभाएं समस्तीपुर और बेगूसराय में होंगी।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, एक ओर कांग्रेस पार्टी कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ की उपाधि से वंचित करने की कोशिश कर रही है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं उनके गांव जाकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। यही NDA और इंडिया गठबंधन के बीच का फर्क है।

उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में NDA पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है और जनता का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग के साथ है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in