बिहार : विधानसभा चुनाव पहले भाजपा ने नए पदाधिकारियों का किया ऐलान

भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव
बिहार भाजपा के प्रमुख दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रमुख दिलीप जायसवाल
Published on

पटना : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में महज चंद महीने पहले भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पदाधिकारियों की नई सूची जारी की, जिसमें एक दर्जन से अधिक उपाध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य इकाई के 13 उपाध्यक्षों में राज्यसभा सदस्य धर्मशील गुप्ता और विधान परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं।

धर्मशील गुप्ता वैश्य जाति से ताल्लुक रखते हैं जबकि चंद्रवंशी के चयन ने पार्टी की अति पिछड़ी जातियों तक पहुंच का संकेत दिया है। प्रदेश इकाई के उपाध्यक्षों में शामिल अन्य उल्लेखनीय चेहरों में पूर्व विधायक बेबी कुमारी (दलित), राजेंद्र सिंह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक) शामिल हैं।

सिंह ने पांच वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का दामन छोड़ दिया था लेकिन 2022 में वह वापस पार्टी में आ गए। पांच नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है, जिनमें पूर्व विधायक शिवेश राम भी शामिल हैं।

राम पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र सासाराम से भाजपा के उम्मीदवार थे हालांकि इस सीट पर उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके अतिरिक्त, राज्य इकाई के 14 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और दो राज्य सह-कोषाध्यक्षों की नियुक्ति भी की गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in