​अश्लील गानों के खिलाफ कला संस्कृति मंत्री का 'शंखनाद'!

अश्लील गाने वाले भोजपुरी गायकों का होगा इलाज, बिहार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का ऐलान
Bihar
प्रमोद चंद्रवंशीचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

पटना: बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों और गाने वालों के खिलाफ शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि वो इस क्षेत्र में आए हैं। पहले देखेंगे अश्लील गाने जो बजते हैं, उन्हें कौन प्रमोट करता है। उन्होंने कहा, ' ये ठीक है कि सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हम संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह किए हैं। हम सरकार में भी अच्छा काम करेंगे। जो संगठन में अच्छा काम करता है, वो सरकार में भी अच्छा काम करेगा।'

कला संस्कृति मंत्री की चेतावनी

मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो लोग अश्लील और फूहड़ गाने बजाकर समाज को दूषित करने का काम कर रहे हैं। कला संस्कृति ऐसा विभाग है, जो लोगों को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से ठीक करता है। कला संस्कृति का मतलब ये नहीं कि हम ऐसे गाने गाएं, जिससे लोगों का मन खराब हो। ये विभाग लोगों को जोड़ता है और व्यक्तित्व का विकास करता है। समय के अनुसार बदलाव आता है। परिवर्तन आता है। गांव में पहले रामलीला और कठपुतली का नाच होता था। अब लोगों के आचरण और खानपान में बदलाव आया है। बदल गया है समाज, परिवर्तन का दौर है।

अश्लील गानों पर प्रहार

हम अपने अधिकारियों को आदेश देंगे। कलाकारों के लिए नीति का अध्ययन करें। कलाकारों से बात करेंगे। सरकार के माध्यम से उनके लिए क्या कर सकते हैं। उस पर भी बातचीत होगी। कला संस्कृति विभाग को जो भी काम मिलेगा। सारे अधिकारी बैठे हुए हैं। सब लोग मिलकर इस काम को करेंगे। समाज को दूषित करने वाले लोगों पर खासा ध्यान रहेगा। बिहार में फिल्म निर्माण की नीति को लेकर उन्होंने कहा कि उस पर भी ध्यान दिया जाएगा। हमारे अधिकारी अध्ययन करेंगे, क्या किया जा सकता है, हम क्या अच्छा कर सकते हैं। कलाकारों से भी बातचीत की जाएगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा।

समाज में आया बदलाव- मंत्री

कला संस्कृति मंत्री ने एक हिसाब से बिहार में चलने वाले अश्लील गानों को चेतावनी जारी कर दी है। उनका कहना है कि समाज में दूषित और अश्लील गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर समाज में फूहड़ता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद चंद्रवंशी ने मीडिया को बताया कि फिलहाल परिवर्तन का दौर चल रहा है। 

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in