बिहार : ऑर्केस्ट्रा समूहों से 14 लड़कियां छुड़ाई गईं, 1 ऑर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

अधिकतर लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली
मुक्त
मुक्त
Published on

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने विभिन्न ऑर्केस्ट्रा समूहों में शोषण की शिकार और जबरन नृत्य करने के लिए मजबूर की गईं 14 लड़कियों को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने बताया कि मुक्त कराई गईं अधिकतर लड़कियां पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में एक ऑर्केस्ट्रा संचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस और एक गैर सरकारी संगठन के सदस्यों ने बरौली, मछरीहट्टा और रतनसराय इलाकों में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से छापेमारी की और 14 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। ये शोषण का शिकार थीं और ऑर्केस्ट्रा समूहों में इन्हें नृत्य करने के लिए मजबूर किया गया।

शुक्रवार को छापेमारी की गई, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में ऑर्केस्ट्रा संचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। अपराध में शामिल अन्य ऑर्केस्ट्रा संचालकों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in