जमुई में ऑटोरिक्शा ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 3 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, 2 अन्य घायल

दुर्घटना लखीसराय-जमुई राजकीय राजमार्ग पर हुई
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

जमुई : बिहार के जमुई जिले में यात्रियों को ले जा रहा एक ऑटोरिक्शा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 3 छात्रों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह लखीसराय-जमुई राजकीय राजमार्ग पर मंझवे गांव के पास हुई।

उप महानिरीक्षक (मुंगेर) राकेश कुमार ने बताया, एक ऑटोरिक्शा खड़े ट्रक से जा टकराया और उस वाहन में सवार 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीक में स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लखीसराय स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी 5 छात्र ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटोरिक्शा में जा रहे थे और उसी समय यह हादसा हो गया। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है। दुर्घटना के तुरंत बाद ऑटोरिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in