समस्तीपुर में जमानत पर बाहर आये एक आरोपी की गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ गुड्डू (22) के रूप में हुई
basirhat
सांकेतिक चित्र
Published on: 

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के पेठिया बाजार इलाके में जमानत पर बाहर आये हत्या मामले के एक आरोपी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ गुड्डू (22) के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार पांडेय ने कहा, घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई जब अज्ञात हमलावरों ने कुमार को गोली मार दी। उसे पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के एक मामले में संदिग्ध कुमार हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पांडेय ने बताया कि हत्या के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हत्या के पीछे निजी रंजिश हो सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News