पटना MLC चुनाव में अनंत सिंह के बाद 2 और बाहुबली कूदे

पटना MLC चुनाव में बाहुबलियों की बढ़ती दावेदारी से मुकाबला हुआ दिलचस्प
अनंत सिंह
अनंत सिंह
Published on: 

पटना : बिहार में विधान परिषद (MLC ) की आठ सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान और 27 अक्तूबर को मतगनना होगी। पटना ग्रेजुएट सीट पर का इलेक्शन काफी रोचक हो गया है। बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए खुलकर वोट मांग रहे हैं।

इस बीच चुनाव प्रचार में दो अन्य बाहुबली अखिलेश सिंह (वारसिलीगंज) और अशोक महतो की एंट्री हो गयी है। अखिलेश सिंह जदयू कैंडिडेट नीरज कुमार के लिए वोट मांग रहे हैं तो अशोक म राजद के उम्मीदवार दिलीप सिंह के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

अनंत सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वे जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत सुनिश्चित कराएंगे और अपनी ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की जमानत जब्त करा देंगे। इस बीच बीजेपी नेता और वारसिलीगंज की पूर्व विधायक अरुणा देवी के पति अखिलेश सिंह ने नीरज कुमार के पक्ष में अभियान शुरू कर दिया है।

अखिलेश सिंह नीरज कुमार की नामांकन जुलूस में खुली जीप पर उनके साथ मौजूद थे। अब वे नीरज कुमार के लिए पटना स्नातक विधान परिषद सीट के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वोट मांग रहे हैं। अखिलेश सिंह पहले जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं और नवादा समेत कई इलाके में मजबूत पकड़ रखते हैं। उनकी चर्चा बिहार के डॉन के रूप में होती है। उनकी पत्नी अरुणा देवी नवादा के वारसिलीगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुकी हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में उनकी हार हो गयी।

उधर, वारिसलीगंज की वर्तमान राजद विधायक अनीता देवी के पति बाहुबली अशोक महतो ने राजद के उम्मीदवार दिलीप सिंह के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है। अशोक महतो का लालू यादव और तेजस्वी यादव से करीबी का रिश्ता है।

पार्टी लाइन पर चलते हुए अशोक महतो इन दिनों पटना स्नातक सीट के विधानसभा क्षेत्रों में दिलीप कुमार के लिए मतदाताओं का समर्थन जुटाने में लगे हैं। अशोक महतो दिलीप कुमार के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। दिलीप कुमार की बैठकों में अशोक महतो मंच पर बैठे देख जा रहा है।

अनंत सिंह
भोजपुर : तीन नकाबपोशों ने की पूर्व सहायक आयुक्त की हत्या
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in