भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का भंडाफोड, बिहार में 1 आरोपी गिरफ्तार

जियापोखर थाना क्षेत्र के गिलहाबर में एक परिसर की तलाशी
फर्जी आधार बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार
फर्जी आधार बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार
Published on

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के नजदीक रहने वाले लोगों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम को जियापोखर थाना क्षेत्र के गिलहाबर में एक परिसर की तलाशी ली गई और गिरफ्तारी की गई। आरोपी की पहचान असराफुल (40) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि परिसर से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान असराफुल ने खुलासा किया कि वह अपने दो अन्य साथियों जमाल और पंकज के साथ मिलकर लोगों, विशेषकर भारत-नेपाल सीमा के पास रहने वाले लोगों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल था। उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in