बिहार में एक साल के बच्चे ने चबाया जिंदा सांप !

यह विचित्र घटना पश्चिम चंपारण जिले में घटी
परिजन बच्चे को अस्पताल ले गये
परिजन बच्चे को अस्पताल ले गये
Published on: 

बेतिया : बिहार के एक सुदूर गांव में एक साल के बच्चे ने जहरीले सांप को दांत से काटकर मार डाला। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया। यह विचित्र घटना पश्चिम चंपारण जिले में घटी। परिवार के सदस्य बच्चे को बेतिया शहर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में लेकर आए।

अस्पताल अधीक्षक दुवकांत मिश्रा ने शनिवार को बताया, लड़के गोविंद कुमार को कल उसके गांव के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से यहां रेफर किया गया था। वह जीवित सांप को चबाने के बाद बेहोश हो गया था और परिवार के सदस्य उसे अस्पताल लाए थे।

मिश्रा ने बताया, परिवार के सदस्यों का दावा है कि उसने मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव में स्थित अपने घर पर सांप को पकड़ लिया था। उसे सांप के साथ उसकी दादी ने देखा और जब तक वह रोक पातीं, तब तक बच्चे ने सांप को काट लिया था। सांप फर्श पर मृत पड़ा था, जबकि बच्चा भी बेहोश हो गया था।

उन्होंने कहा कि बच्चे पर चिकित्सकों द्वारा नजर रखी जा रही है और यदि लड़के में जहर का कोई लक्षण दिखाई देता है तो फिर उसके हिसाब से इलाज शुरू किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News